BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के इस जिले में शिक्षा विभाग के अजीबोगरीब आदेश, कोरोना वैक्सीन लेने के बाद ही मिलेगा वेतन

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर धीरेधीरे काबू में आ रही है. सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए लोगों से आग्रह भी किया जा रहा है. अपील की जा रही है कि वे अपने निर्धारित समय पर वैक्सीन ले लें. अब इसे लेकर शिक्षा विभाग का अजीबोगरीब आदेश आया है. यह आदेश सिवान जिले में दिया गया है. जिले में शिक्षा विभाग ने वैक्सीनेशन को वेतन से जोड़ दिया गया है.

बिहार के सिवान जिले में शिक्षा विभाग ने अजीबोगरीब आदेश देकर शिक्षकों को हैरत में डाल दिया है. शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी बीईओ को इस बाबत पत्र भेजा है. उसमें कहा गया है कि वैसे शिक्षकों की लिस्ट उपलब्ध कराई जाए जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लिया है. दरौंदा के बीईओ शिवजी महतो के अनुसार, आदेश आया है कि कोरोना वैक्सीन नहीं लेने वाले शिक्षकों का वेतन स्थगित कर दिया जाएगा.

बहरहाल, शिक्षा विभाग की ओर पत्र के जारी होते ही शिक्षकों में टीका लगवाने को लेकर तत्‍परता बढ़ गई है. लेकिन इसके साथ ही कानाफूसी भी शुरू हो गई है. इस आदेश को लेकर शिक्षकों में आक्रोश भी है. बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. लोगों से अपील भी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.