इस समय बिहार से एक बड़ी खबर आ रही हैं. इस समय प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की बड़े स्तर पर मौत हो रही हैं. जिसके बाद गंगा में बड़ी संख्या में लावारिस शव मिलने का सिलसिला जारी हैं. अब इस मामले पर राज्य की नीतीश सरकार एक्शन में आ चुकी हैं. अब इस मामले में राज्य के गृह विभाग ने शवों की अंत्येष्टि को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं.
जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी डीएम-एसपी यह निर्देश दिए गए हैं की अगर प्रदेश में कही भी लावारिस शव मिलने पर उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके साथ ही शवों के अंतिम संस्कार के लिए सरकार के द्वारा राशी के माध्यम से किया जाएगा. बता दे की सरकार ने अपनी कोरोना गाइडलाइन में यह कहा हैं की सरकार कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार नि:शुल्क करेगी. और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा में मिल रहे लावारिस शवों के लिए भी यह बड़ी घोषणा कर दी हैं.
सरकारी एवं निजी अस्पताल जहां, कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है वहां से समन्वय बनाकर शवों की पूर्ण अंत्येष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही, शवदाह स्थलों, घाटों पर पुलिस की तैनाती करने और शवों के सम्मानपूर्वक अंत्येष्टि को जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है.






Leave a Reply