BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के पूर्व राज्यपाल आर.एल.भाटिया का नि’धन, सीएम नीतीश ने जताया शो’क, उनके सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

PATNA: बिहार के पूर्व राज्यपाल आर.एल.भाटिया के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। स्व. आर.एल.भाटिया के सम्मान में आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।









मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. आर.एल.भाटिया जी 2008 से 2009 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। वे अमृतसर से लगातार 6 बार सांसद रहे थे। उनका निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.