Today Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग का। विभाग ने अगले 19 मई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 और न्यूनतम तापमान 22से 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 60 से 70 फीसद, दोपहर में 40 से 50 फीसद रहने की संभावना है। औसतन 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी। 19 मई को पछिया हवा चल सकती है। शनिवार का अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्र्री सेल्सियस रहा।
किसानों के लिए सुझाव
गेहूं, मक्का तथा अरहर की कटाई और दौनी जल्द करें। दानों को सुखाकर सुरक्षित स्थानों में रखें। पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी है। इसका फायदा उठाते हुए मक्का, ज्वार, बाजरा और लोबिया की बोआई करें। हरी खाद के लिए सनई और ढैंचा की बोआई कर सकते हैं। 17 मई से हल्दी की बोआई करें
बगहा में शनिवार की पूरी रात उमस के बाद रविवार की सुबह सामान्य रही। आसमान साफ है तथा सुबह में ही सूर्य की तपिश देख अंदाजा हो गया है कि आज तापमान में सामान्य से अधिक रहेगा।






Leave a Reply