देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले 3 दिन से गिरावट आ रही है लेकिन कोविड मरीजों के मरने का सिलसिला अभी थमता दिखाई नहीं दे रहा है. राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस घटे हैं, जबकि मौतों का ग्राफ नीचे नहीं आया है. वहीं, दक्षिण भारत में अब भी कोरोना संक्रमण की स्पीड हाई है. केरल एवं कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,11,170 नए केस सामने आए हैं. जबकि कोरोना की चपेट में आए 4,077 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है. देश में अब कोरोना के 36 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (16 मई 2021) सुबह 8 बजे जारी कि गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 के कुल मामलों में से 85 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से हैं. जबकि 11 राज्यों में संक्रमण के एक-एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं. देश के 24 राज्यों में संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है. हालांकि, भारत में कोरोना की चपेट में आए लोगों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 83 प्रतिशत से अधिक है.




Leave a Reply