BIHARBreaking NewsSTATE

शादी के जश्न में कोरोना का खौ’फ भूले बाराती, जमकर बजा ऑर्केस्ट्रा, बार बालाओं ने लगाए ठुमके

बिहार सरकार कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है। वायरस पर ब्रेक लगाने के लिए राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद लोग नियमों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। अलग-अलग जिलों में शादी समारोहों में ऑर्केस्ट्रा बजाने और बार बालाओं के नाचने के कई मामले सामने आते रहते हैं। 

ताजा मामला छपरा का है। यहां एक शादी समारोह में लोगों ने जमकर कोरोना गाइडलाइंस और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाईं। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान डीजे और बारात के लिए सख्त नियमों की घोषणा की है। इसके बावजूद जिले के गौरा ओपी क्षेत्र में शादी के मौके पर ऑर्केस्ट्रा बजाया गया।

द्विअर्थी गानों पर बार बालाओं और बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए। बारात में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसे नियमों का पालन नहीं हुआ। इसके अलावा जिले के ही गरखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने सपना चौधरी के गानों पर बार बालाओं के साथ डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर सीएस ने डैमेज कंट्रोल करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.