त’लाकशुदा आस्ट्रेलियन महिला ने श्रीनगर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में हिंदू-रीतिरिवाज से एक सन्यासी योगीराज सिद्धनाथ महाराज बर्फानीदास बाबा के साथ साथ फेरे लेकर विवाह रचाया। यह शादी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे द्वारा हिंदू-रीति रिवाज से बाबा और आस्ट्रेलियन महिला की शादी कराई गई। सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर शादी कराने पहुंची आस्ट्रेलियन महिला 40 वर्षीय जूलिया बून ने मंदिर के पुजारियों को बताया कि वह सितम्बर माह में नवरात्रे के मौके पर बदरीनाथ पहुंची थी, वहां बाबा सिद्धनाथ महाराज बर्फानीदास के साथ मुलाकात हुई थी।

वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ यहां पहुंची थी। 6 नवम्बर से वह बाबा के घिंघराण चमोली स्थित बंद महेश्वर आश्रम में रह रही थी, जहां वह योग साधना और ब्रह्म विद्या साधना कर रही थी। उनके पुत्र द्वारा बाबा को पिता कह दिया था और वहीं से वह बाबा के साथ शादी करनी की सोची। वह 9 दिसम्बर को सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर में पहुंचे और यहां मंदिर के पुजारियों से बात कर शादी रचाई। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि आस्ट्रेलियन महिला और बाबा सिद्धनाथ महाराज बर्फानीदास की शादी हिंदू रीतिरिवाज से संपन्न कराई गई।



Leave a Reply