BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA_BREAKING; राजधानी की 219 लैब और अस्पताल होंगे बंद, जानें…

पटना जिले में चल रहे दो सरकारी और 217 गैर सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, दंत चिकित्सालय, लैब, पैथोलॉजी व डायग्नोसिटक सेंटर बंद किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार की शाम इस बाबत आदेश जारी कर दिया। विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इन संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया है। इन पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के प्रा’वधानों का अनुपालन नहीं करने का आरोप है। राज्य प्र’दूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में इन संस्थानों को बंद करने की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग से की थी। विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर जिन दो सरकारी संस्थानों को बंद करने को कहा है उनमें राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल, कदमकुंआ और राजकीय टिब्बी कॉलेज अस्पताल शामिल हैं।

राजकीय आयुर्वेदिक कालेज अस्पताल, कदमकुंआ व राजकीय टिब्बी कालेज अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके आलावा बुद्धा बर्न अस्पताल व बुद्धा नर्सिंग होम मखनियां कुआं, ऐपक्स अस्पताल पाटीपुत्र कालोनी, चाईल्ड हास्पीटल, अपना हास्पिटल कंकड़बाग, गिरजा अस्पताल राजेन्द नगर, संत मदर हास्पिटल संपतचक, भव्या ईएनटी गायनी हास्पिटल आशियाना रोड, मल्टी सुपर स्पेशियलटी हास्पिटल व ट्रामा सेंटर, मीनार प्लाजा बोरिंग कैनाल रोड, रामानंद ज्योति हास्पिटल सिपारा, नेशनल हास्पिटल वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड, डीन प्रभा हास्पिटल पाटलीपुत्र व बैंक कालोनी, सिराज हास्पिटल बेऊर मोड़ भी शामिल।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.