BIHARBreaking NewsSTATE

बिग ब्रेकिंग : टला बड़ा रेल हा’दसा / सारण के दिघवारा स्टेशन के पास वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये में लगी आग, तुरंत पाया गया काबू

सारण के दिघवारा स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दिल्ली से आ रही वैशाली एक्सप्रेस के पहिया में अचानक आग लग गयी. गार्ड ब्रेक में आग लग गयी. ब्रेक से आग की लपट निकलता देख तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी. घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गया. सूचना मिलते ही आरपीएप और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही ट्रेन को वहां से खोला गया.

दिघवारा के स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली से आ रही थी. दोपहर 1:25 में दिघवारा स्टेशन के पास स्टेशन मास्टर ने देखा अजय कुमार यादव ने देखा कि ट्रेन का पहिया घिस रहा है और उससे आग की चिंगारी निकल रही है. स्टेशन मास्टर ने उसी वक्त दिघवारा स्टेशन को सूचना दिया. चंद मिनट में ट्रेन का एक पहिया आग की जद में आ गया. इस दौरान चक्के से आग की तेज लपटें निकल रही थी. कर्मियों ने कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया.

उन्होंने बताया कि ट्रेन को सोनपुर ले जाया गया. सोनपुर रेलवे स्टेशन पर केरेज विभाग के कर्मियों की मदद से ट्रेन का ब्रेक भान काट कर हटा दिया गया. इसके बाद शाम 4: 45 बजे ट्रेन को छोड़ा गया. इस दौरान यात्री काफी डरे सहमे रहे.  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.