BIHARBreaking NewsSTATE

Big Breaking : पप्पू यादव की रिहाई के लिए समर्थक अब सीजेआई को लिखेंगे प्रार्थना पत्र, अ’र्थी जुलूस निकाल कर जताया वि’रोध

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कई बीमारियां हैं. दरभंगा के डीएमसीएच में एडमिट की तबीयत आज शुक्रवार को भी बिगड़ गई है. उनके समर्थक काफी मायूस हैं. उन्हें रिहाई के लिए गुहार लगा रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में उनलोगों ने कल शाम अर्थी जुलूस निकाला. अब वे लोग सीजेआई को पत्र लिखेंगे. जाप कार्यकर्ता शनिवार को पत्र भेजकर रिहाई के लिए गुहार लगाएंगे.

दरअसल, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को 32 साल पुराने अपहरण के मामले में मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें कल तबीयत बिगड़ने के बाद वीरपुर जेल से दरभंगा के डीएमसीएच में शिफ्ट किया गया. आज फिर तबीयत बिगड़ने पर दरभंगा के ही पारस अस्पताल में जांच करायी गयी. दूसरी ओर, पटना में 12 मई को हाईकोर्ट से जमानत के लिए याचिका दायर की गई, लेकिन कोर्ट की ओर से उसे खारिज कर दिया गया. कल गुरुवार को भी पटना हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.

जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को जाप कार्यकर्ता प्रार्थना पत्र लिखेंगे. उनसे पप्पू यादव की रिहाई की गुहार लगाएंगे. यह प्रार्थना पत्र सूबे के विभिन्न इलाकों से लिखा जाएगा. इसमें ट्रिपल बेंच का जो फैसला लिया गया था, उसका हवाला देकर कार्यकर्ता सीजेआई से गुहार लगाएंगे. ट्रिपल बेंच ने कहा था कि कोविड के समय जेलों में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए 7 साल के अंदर की सजा वाली धाराओं में जो अभियुक्त आए, उन्हें थाने से ही बेल दे दिया जाए. जेलों में अनावश्यक भीड़ नहीं की जाए. ट्रिपल बेंच ने यह भी कहा था कि जो ​अभियुक्त पहले से पैरौल पर रहे हैं, उन्हें फिर से पेरौल पर छोड़ देना है.

गौरतलब है कि वीरपुर से डीएमसीएच शिफ्ट किए जाने को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब मुझे डीएमसीएच दरभंगा भेजा जा रहा है. जहां मौत ही मौत है. पटना गांधी मैदान थाने में 9 घंटा, फिर मधेपुरा ले जाने में 4 घंटा. इसके बाद वीरपुर लाने में 2 घंटा, फिर वीरपुर जेल के बाहर 2 घंटा, फिर जेल में 2 दिन. पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. उन्होंने लिखा, ‘सब जगह ले जाकर कोरोना संक्रमित करने का इरादा है नीतीश कुमार जी? सेवा ही जुर्म है?’

दूसरी ओर उसी दिन पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने ट्वीट कर कहा था- ‘नीतीश जी, पप्पू जी कोरोना निगेटिव हैं, अगर वह पॉजिटिव हुए तो आपको, इस साजिश में शामिल चार लोगों एवं एम्बुलेंस चोरों को CM आवास से निकाल बीच चौराहे पर नहीं खड़ा किया तो मेरा नाम रंजीत रंजन नहीं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.