शुक्रवार को सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार सुबह से जिले के कहीं ना कहीं किसी न किसी इलाके से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघरा नहर पुल के समीप का है. जहां आमने सामने से आ रही दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. हादसे में एक की मौत होने की बात सामने आ रही है.
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली की दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है. हादसे में 3 से 4 लोग घायल हैं. वहीं एक की मौ”त की बात भी सामने आ रही है.
आपको बता दें इससे पहले जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में भी सड़क हाद’से में 3 लोग घा’यल हो गए. जबकि आज ही सकरा थाना क्षेत्र में भी सड़क हा’दसे में कुछ व्यक्ति के घा’यल होने की खबर है.





Leave a Reply