BIHARBreaking NewsSTATE

97 साल की उम्र में पूर्व सांसद आनंद मोहन की मां ने कोरोना को दी मात, लोगों से कहीं- ड’रे नहीं, हौसला से हारेगा कोरोना

बिहार में कोरोना वाकई कोहराम मचाए हुए हैं. लेकिन इसी बीच कई ऐसे मिशाल निकलकर सामने आ रहे हैं जो लोगों के हौसलों को सौ गुना बढ़ा देता है.कोरोना को ऐसे-ऐसे लोग मात दे रहे हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. ऐसे लोग कोरोना वॉरियर्स बनकर लोगों के लिए मिशाल बन गए हैं. इनमें एक और नाम जुड़ गया है पूर्व सांसद व बाहूबली आनंद मोहन की मां का, जिन्होंने 97 साल की उम्र में कोरोना को घर में रहकर हराने का काम कर दिखाया है. जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है.

सहरसा में पूर्व सांसद आनंद मोहन की मां गीता देवी 97 वर्ष के उम्र में कोरोना जैसे घातक महामारी को हरा दिया है. तकरीबन 15 दिन तक जंग लड़ने के बाद उन्होंने इसपर जीत हासिल की है. इस उम्र में उन्होंने कोरोना को हराकर पीड़ित लोगों के लिए मिशाल पेश की है. पूर्व सांसद आनंद मोहन की मां गीता देवी की माने तो पुरा देश कोरोना महामारी से त्रस्त है, इससे डरने की जरूरत नही है. बल्कि डटकर मुकाबला करने जरूरत है.

इस उम्र में भी उन्होंने बड़े ही निर्भिक होकर कहा कि रोग से कम डरने से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. जब 97 वर्ष की उम्र में हम ठीक हो सकते हैं तो युवा लोगों को तो और हिम्मत से काम लेना चाहिए. जिससे हम कोरोना को मात दे सकते हैं. वहीं गीता देवी के पोते की माने तो होम आइसोलेशन में रहकर घरेलु उपचार कर 97 वर्ष की उम्र में ठीक हो गई. अगर हौसला और हिम्मत से काम लें तो कोरोना महामारी को हराना कोई बड़ी बात नही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.