Breaking NewsNational

कोरोना काल में Jio का बड़ा ऐलान, अब हर महीने फ्री में बात कर सकेंगे उपभोक्ता

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कोरोना काल में बड़ा फैसला लिया है। वैसे जियो फोन यूजर्स जो लॉकडाउन या अन्य वजहों के कारण मोबाइल रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं उन ग्राहकों को 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। 









10 मिनट रोजाना के हिसाब से कंपनी प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी। कोरोना काल में अपनों से जुड़े रहने के लिए जियो ने यह ऐलान किया है। ऐसे में अब हर महीने जियो फोन के यूजर्स फ्री में बात कर सकेंगे। हालांकि इनकमिंग कॉल पहले की तरह ही फ्री रहेगी।










वही जियो फोन की खरीद पर एक के साथ एक फ्री फ्लान भी रखा गया है। जियो की यह सुविधा कोरोना महामारी के दौरान जारी रहेगी। जिससे करोड़ों जियो फोन यूजर्स को फायदा पहुंचेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.