गया में एक युगल जोड़े ने महामारी संक्रमण से बचाव पर सामाजिक दूरी रखते हुए लॉकडाउन पालन की दिशा में एक बड़ा मैसेज दिया है. जोड़े ने अपने परिजनों की उपस्थिति में मंदिर में सादे समारोह के रूप में न सिर्फ विवाह किया, बल्कि इसके लिए परिवार के लोगों को भी प्रेरित किया. इस शादी समारोह में न तो बारात, न बैंड बाजा और न ही किसी प्रकार का धूम-धड़ाका देख प्रेमी युगल के इस प्रेरणा देने वाले संदेश पर लोग भी वाहवाह कर उठे.
समीर राज और रितिका सिंह गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे. दोनों प्रेमी युगल वाहन से उतरे और सीधे मंदिर प्रांगण में प्रवेश कर गए. उनके साथ परिजनों के नाम पर सिर्फ पांच लोग मौजूद रहे. चट मंगनी, पट विवाह के तर्ज पर वर ने वधू की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला डालकर दोनों ने शादी के सातों वचन के कसमें लिए.
वर और वधु दोनों ने बताया कि उनका पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजन भी राजी थे. उन्होंने सोच रखा था कि यह विवाद भारी धूमधाम और लाखों खर्च करके किया जाएगा. लेकिन मौजूदा कोरोना संक्रमण के हालात को देखते हुए उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह का निर्णय लिया. दोनों ने इसके लिए परिजनों को मनाया और फिर मंदिर पहुंच गए.




Leave a Reply