BIHARBreaking NewsSTATE

जिलों में नजर आ रही है ईद की रौनक, नन्हें रोजेदार दिखे सबसे उत्साहित

देशभर में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है. हालांकि पिछले साल की तरह इस बार भी ईद-उल-फितर कोरोना की चपेट में है, फिर भी इस साल लोग ज्यादा सतर्क है. लोगों ने इस साल पहले से ही घरों में ईद मनाने की तैयारी कर ली है. लोगों का कहना है कि संक्रमण के इस वक्त में अपनों के साथ घर में ईद मनाना ही सही है.




नवादा जिले में ईद-उल-फितर की रौनक नजर आई. लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते अकीदतमंदों ने अपने-अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की. इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. मुसलमानों ने इस बार अपने परिवार के संग ही त्योहार की खुशियां मनाई. लॉकडाउन के चलते ईद का उत्साह फीका रहा, पर परिवार के सदस्यों के साथ त्योहार की खुशियां जमकर मनाई. परिवार के सदस्यों ने आपस में ही गले मिलकर बधाइयां दी तो दोस्तों व अन्य लोगों को मोबाइल पर कॉल कर ईद की मुबाकरकबाद दी। परिवार संग लोगों ने सेवई-लच्छा और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. वहीं लॉकडाउन के कारण मस्जिदों और ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई. शासन-प्रशासन के निर्देशों पर अमल करते हुए घर पर नमाज पढ़ी गई.


दूसरी तरफ कटिहार में दीदार-ए-चांद के बाद लोगों में ईद को लेकर उत्साह भर गया. इस मौके पर सभी लोगों के साथ नन्हे रोजेदारों में ईद को लेकर अलग ही उत्साह देखा गया. जिन रोजेदारों की पहली ईद थी, उन्हें बड़े-बुजुर्गों ने ईदी भी दी. वहीं लोगों ने घरों में नमाज अदा की और कोरोना संक्रमण जल्द खत्म होने की दुआ मांगी. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.