जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है. तीन दिनों से भूख हड़ताल पर रहने की वजह से थोड़ी कमजोरी है. इस भयावह महामारी में अपने लोगों की सेवा नहीं कर पा रहा हूं, यही पीड़ा है. बाकी सब ठीक है. आप लोगों का स्नेह-आशीर्वाद साथ है. घबड़ाएं नहीं, हम आएंगे और सेवा जारी रहेगी.
यह बयान पप्पू यादव ने दरभंगा के डीएमसीएच ट्वीट करके जारी किया है. उनकी तबियत खराब होने के बाद मधेपुरा कोर्ट ने डीएमसीएच में शिफ्ट करने का आदेश दिया था. इससे पहले वह करीब 42 घंटे तक वीरपुर में रहे. ग्यारह मई को जाप अध्यक्ष को पटना के मंदिरी से गिरफ्तार किया गया था.
गुरुवार को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट के सहारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. कहा था कि उन्हें अब डीएमसीएच दरभंगा भेजा जा रहा है. वहां मौत ही मौत है. पटना गांधी मैदान थाने में 9 घंटे रखा गया. इसके बाद मधेपुरा ले जाया गया. फिर वीरपुर जेल और यहां से डीएमसीएच में शिफ्ट किया जा रहा है. कहा था कि सब जगह ले जाकर कोरोना संक्रमित करने का इराद है. लेकिन इसके कुछ घंटों के बाद ही पप्पू यादव ने अपनी कुशलक्षेम शुभचिंतकों के लिए जारी करते हुए कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगे और एक बार फिर से सेवा का धर्म निभाया जाएगा.




Leave a Reply