नई दिल्ली. पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 8वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जारी कर दी है. केंद्र सरकार इस योजना के तहत 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपये डालने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 8वीं किस्त के तौर पर रु 20,667 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की है. इसके साथ पीएम मोदी ने लाभार्थियों से भी बात भी की. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 11.80 करोड़ किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. सरकार की इस योजना से कुल लाभार्थी किसान परिवार 10.82 करोड़ हैं.
इस योजना के तहत अबतक किसानों को 2000 रुपये की 7 किस्त मिल चुकी है. अब 8वीं किस्त आने वाली है. पिछली बार 25 दिसंबर 2020 को करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. अगर किसी किसान को इस स्कीम के तहत पैसा नहीं मिला है तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय की इस हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी जानकारी ले सकते हैं.
बता दें कि केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से स्कीम चलाई है. इस स्कीम के तहत योग्य किसानों को हर साल 3 किस्त में 6000 रुपये दिए जा रहे हैं. इसके लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर सारी जानकारी दी गई है.
ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम है या नहीं
— सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
— वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं.
— अब ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें.
— अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें.
— इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी.
— जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं.
किस्त ना आने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है तो इसकी शिकायत पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 / 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक पीएम-किसान हेल्प डेस्क (PM-KISAN Help Desk) के ई-मेल (Email) pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.








Leave a Reply