BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में अब शहाबुद्दीन की मौ’त पर सियासत- मुंह छिपा रहे तेजस्‍वी, घड़ियाली आंसू बहा रहा लालू परिवार

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के कद्दावर नेता व बिहार के सिवान के बाहुबली पूर्व सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन (Md. Shahabuddin) की बीते एक मई को कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) के कारण दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में मौत हो गई। उनकी मौत के 13 दिनों बाद गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने सिवान जाकर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा (Osama) से मुलाकात की। लालू परिवार के किसी सदस्‍य की शहाबुद्दीन के स्‍वजनों से इस पहली मुलाकात को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के दल ‘हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा’ (HAM) ने सवाल किया कि शहाबुद्दीन के बेटे ओासामा से तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) मुंह क्‍यों छिपा रहे हैं? उधर, आरजेडी से इस्‍तीफा दे चुके विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज (Salim Parvez) ने कहा कि शहाबुद्दीन जब अस्पताल में थे तब लालू परिवार (Lalu Family) ने उनका साथ नहीं दिया, अब घड़ियाली आंसू बहाने से कोई फायदा नहीं होने वाला है।

सिवान में शहाबुद्दीन के बेटे से मिले तेज प्रताप यादव

विदित हो कि आरजेडी विधायक व पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने सिवान में शहाबुद्दीन के पैतृक गांव प्रतापपुर जाकर उनके बेटे ओसामा से मुलाकात की थी। दिल्‍ली के दीनदयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल में मौत व दिल्‍ली में ही अंतिम संस्‍कार के बावजूद दिल्‍ली में मौजूद लालू परिवार का कोई सदस्‍य शहाबुद्दीन के स्‍वजनों से मिलने तक नहीं गया। मौत के 13 दिनों बाद लालू परिवार के किसी सदस्‍य की शहाबुद्दीन के स्‍वजनों से मुलाकात की। तेज प्रताप की इस मुलाकात को शहाबुद्दीन के परिवार की नाराजगी को दूर कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश माना जा रहा है। इसपर सियासत गर्म हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.