Breaking News

ऑक्सीजन मास्क लगाकर लव यू जिंदगी गाने पर झूमने वाली कोरोना मरीज की मौ’त

नई दिल्ली. देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) से हर तरफ तबाही मची है. हर रोज़ लाखों मरीज़ कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. जबकि हज़ारों लोगों की जान जा रही है. अस्पताल में कई लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है. इसी कड़ी में पिछले दिनों एक 30 साल की लड़की का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो लव यू जिंदगी गाने पर, मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाये झूमती नजर आई थी. लेकिन अब ये मरीज़ कोरोना से जंग हार चुकी है. दिल्ली के एक अस्पताल में इस मरीज़ ने आखिरी सांस ली.

पिछले हफ्ते इस मरीज़ का वीडियो डॉक्टर मोनिका लंगेह ने ट्विटर पर शेयर किया था. डॉक्टर के मुताबिक इन्हें अस्‍पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए वो कोविड एमरजेंसी वार्ड में एडमिट थी. उसे NIV on Invasive Ventilation) पर रखा गया था, इसके अलावा उन्हें रेमडेसिविर की इंजेक्शन और प्‍लाज्‍मा थेरेपी भी दी जा रही थी. डॉक्टर ने लिखा था कि इस लड़की की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत है. उसने आज मुझसे गाना चलाने के लिए कहा, जिसे मैंने मान लिया. सीख- कभी हिम्मत का साथ मत छोड़ो.’

उस वक्त डॉक्टर ने ये भी बताया था कि युवती की हालत में सुधार हो रहा है और उसे जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. लेकिन अब इस मरीज़ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. लड़की की काफी तारीफ भी की जा रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.