बिहार के गांवों में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अब सरकार गांवों को भी सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है. बिहार के पंचायती राज्य मंत्री अशोक सम्राट ने कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण तीव्र गति से पंचायतो में बढ़ने के कारण सरकार ने गांवों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है. मंत्री ने कहा कि शहरों में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद अब कोरोना गांवों की ओर भी पैर पसार रहा है. गांव में भी लोगों की तबियत खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं.
उन्होंने कहा कि सोडियम हाइपोक्लोराइड से पंचायत में उपलब्ध 15 वें वित्त आयोग के अनटाइड अनुदान से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव की देखरेख में ग्रामीण क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, सामुदायिक भवनों, पंचायत सरकार भवनों, हाट बाजार एवं भीड-भाड़ भरे क्षेत्र को चिन्हित कर व्यापक पैमाने पर सैनिटाइज करने का सख्त निर्देश दिया गया है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी का यह दायित्व होगा कि अपने अधीनस्थ प्रखंड की पंचायतों में सैनेटाइजेशन कार्य का व्यक्तिगत रूप से नियमित देखरेख करेंगे. सैनेटाइजेशन की डेली रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी को देना होगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि अपने जिले का समेकित प्रतिवेदन पंचायती राज विभाग को देंगे.






Leave a Reply