मुजफ्फरपुर में लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने की दिशा में सड़कों पर पुलिस ने अपना डंडा चलाना शुरू कर दिया है. जिले के कई इलाकों में बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को पुलिस ने उठक-बैठक करवाया. पुलिस के इस सख्ती के बाद नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों में हड़’कंप की स्थिति है.
इससे पहले जिले में लॉकडाउन नियमों की उल्लंघन के आरोप में 10 दुकानें सील कर दी गई थीं. चार दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इधर, घरों से बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की और ऐसे लोगों को उठक-बैठक लगवाया गया. इस क्रम में पुलिस ने कई वाहन चालकों का चालान भी काटा.
सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन के अनुपालन की दिशा में पुलिस ने यह नायाब तरीका निकाल रखा है. बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना और दूसरे तरीके से पुलिस तो निपट ही रही है, बेवजह घरों से बाहर निकलने और सामाजिक दूरी उल्लंघन का जुर्म साबित होते ही पुलिस उठक-बैठक लगवाने से पीछे नहीं रह रही है.






Leave a Reply