BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल में महिला की मौ’त पर खूब हुआ हं’गामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आ’रोप, पुलिस ने कराया शांत

गुरुवार को जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरण छपरा स्थित रोड नंबर-1 में एक निजी अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की मौ’त हो गयी. मौ’त के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगा’मा किया. हंगा’मा देख मौके से डॉक्टर और मैनेजर फ’रार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस भी पहुंची. परिजनों को शांत कराया. दरअसल परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आ’रोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने पहले बताया कि स्थिति ठीक है, लेकिन कुछ ही देर में कहा कि स्थिति ख’राब हो गई और अब भाग खड़े हो गए.

उधर अस्पताल कर्मी ने बताया कि मरीज की स्थिति ठीक हो रही थी लेकिन मरीज को हार्ट अटै’क आ गया और उसकी मौत हो गयी. जब इसकी सूचना परिजनों को दी गयी तो वो लोग हंगामा करने लगे. उन्हें लाख समझाने की कोशिश की गयी लेकिन वो इतने उग्र थे की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.