Breaking NewsNational

कल खाते में आएगी ₹2000 की 8वीं किस्‍त, 9.5 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (OM Narendra Modi) 14 मई 2021 को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (PM-KISAN) योजना की 8वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी ने आज ट्वीट किया कि देश के किसानों के लिए कल का दिन काफी अहम है. कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये पीएम-किसान की 8वीं किस्‍त (8th Installment) जारी कर दी जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान देश के किसानों से संवाद भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी 8वीं किस्‍त में 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 19,000 करोड़ रुपये डालेंगे. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने ये योजना छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की थी. योजना के तहत किसानों को हर साल 2,000 रुपये की 3 किस्‍तों 6,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. इसके बारे में पूरी सरकारी pmkisan.gov.in पर दी गई है. योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की 7 किस्तें मिल चुकी हैं. इससे पहले 25 दिसंबर 2020 को करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे. अगर किसी किसान को इस स्कीम के तहत पैसा नहीं मिला है तो आप कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) की हेल्पलाइन (Helpline) पर जानकारी ले सकते हैं.

8वीं किस्त नहीं आने पर हेल्‍पलाइन पर करें शिकायत

किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त बैंक अकाउंट (Bank Account) में नहीं पहुंचने पर पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके लिए केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 / 011-23381092 जारी किए हैं. इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक पीएम-किसान हेल्प डेस्क (PM-KISAN Help Desk) के ई-मेल pmkisan-ict@gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं.

कैसे चेक करें लाभार्थियों की सूची में अपना नाम
>> सबसे पहले पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
>> वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार में ‘फार्मर कॉर्नर’ पर जाएं.
>> अब ‘लाभार्थी सूची’ पर क्लिक करें. अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का ब्‍योरा दर्ज करें.
>> इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही आपको जानकारी मिल जाएगी.
>> जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य, जिला, तहसील, गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.