बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बार सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया (Ranbir Alia Wedding) को लेकर यह चर्चा हो रही है कि दोनों कश्मीर की वादियों में शादी रचाने जा रहे हैं.पहले भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कई बार चर्चाएं हुई हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के कार्ड तक वायरल हुए थे. लेकिन ये सब महज अफ’वाहें थीं.

लेकिन इस बार इस बात की चर्चा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कश्मीर की वादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं.दरअसल कुछ रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ कश्मीर में शादी रचाना चाहती हैं. कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने जब से फिल्म राजी की शूटिंग कश्मीर में की तभी से उनका मन वहां शादी करने का है.

हालांकि रणबीर कपूर के साथ कश्मीर की वादियों में शादी रचाने की तैयारियों की चर्चाओं को भी आलिया भट्ट ने महज उड़ती-उड़ती खबरें ही बताया है. हालांकि पिछले कई महीनों से दोनों साथ-साथ देखे गए हैं. अब उनके फैंस इन खबरों के सच होने का इंतजार कर रहे हैं. दोनों सितारे अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.



Leave a Reply