Breaking NewsNational

रेलयात्री ध्यान दें, कल से ये 4 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्ली. कोरोना (Corona) संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की वजह से ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला लगातार जारी है. पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) की ओर से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को 13 और 14 मई से रद्द करने का फैसला किया है.

इन सभी ट्रेनों को परिचालनिक कठिनाइयों एवं यात्रियों की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने की वजह से रद्द किया जा रहा है. रद्द होने वाली ट्रेनों में ये सभी प्रमुख रूप से शामिल हैं:-

-02531 गोरखपुर-लखनऊ जं. स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी.

-02532 लखनऊ जं.-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी.

-05205 लखनऊ जं.-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी.

-05121 थावे-मसरख स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी.

-05122 छपरा कचहरी-थावे स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी.

-05123 थावे-छपरा कचहरी स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक रद्द रहेगी.

-05124 मसरख-थावे स्पेशल ट्रेन 13 मई, 2021 से अगली सूचना तक ‍रद्द रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.