राज्य में कोरोना महामारी में मरीजों की दयनीयता का नाजायज फायदा उठा रहे अस्पताल और एंबुलेंस चालकों के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम चला रखा है. इस क्रम में हर दिन किसी न किसी अस्पताल और एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की गाज गिर रही है. ताजा मामले में बिहटा से पटना कंकड़बाग के लिए मनमाना किराया मांगने के आरोप में प्रशासन ने एक अन्य एंबुलेंस चालक एवं संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.
प्रशासन को मिली शिकायत के बाद एंबुलेंस नंबर बीआर 01 बीएम/1803 के खिलाफ दोष सिद्ध पाया गया. जिसके बाद निजी एंबुलेंस चालक अगमकुआं निवासी मंदिका प्रसाद एवं संचालक बिहटा निवासी दीपक कुमार के खिलाफ जक्कनपुर थाने में मामला दर्ज करवाया गया. यह केस धावा दल के मजिस्ट्रेट अनिल कुमार पशुधन पर्यवेक्षक ने दर्ज करवाया है. दल का नेतृत्व अपर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्योति कुमार कर रहे थे.
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि एंबुलेंस संचालक एवं चालक के खि’लाफ महामा’री तथा आ’पदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया गया है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामा’री में मरीज एवं उनके परिजनों की उपेक्षा, मनमाना किराया वसूल करने, इलाज के मनमाना चार्ज लिए जाने पर प्रशासन चुप नहीं बैठेगा. यह दबिश लगातार जारी रहेगी.






Leave a Reply