BIHARBreaking NewsSTATE

पप्पू यादव की गिर’फ्तारी के खि’लाफ गांधी मैदान थाना पहुंचे जाप कार्यकर्ता, पुलिस अधिकारियों पर लगाए कई गंभीर आ’रोप

जाप प्रदेश अध्यक्ष पप्पू यादव की गि’रफ्तारी ने समर्थकों में आक्रोश भर दिया है. उन्होंने गांधी मैदान थाने की घेराव कर दी है. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और पुलिस अधिकारियों पर कई आरोप लगाया जा रहा है. समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तारी को अंजाम दिया. स्वयं पप्पू यादव और उनके समर्थकों के साथ असंसदीय व्यवहार किया गया. धक्का देते और घसीटती हुई पुलिस थाने तक ले गई. वह पुलिस के कार्यशैली को लेकर लगातार बवाल काट रहे हैं.

पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर सुबह में बड़ी संख्या में पुलिस बल समेत पहुंचे टाउन डीएसपी ने जाप नेता को गिरफ्तार किया. उन्हें धकियाते हुए पुलिस गांधी मैदान थाने ले गई. इसके बाद भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता गांधी मैदान थाने पहुंच गए. उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए. वह बार-बार सवाल कर रहे हैं कि उनके नेता को आखिर किस जुर्म की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है.

इससे पहले सारण में सांसद निधि से खरीदे गए लावारिस अन यूज्ड एंबुलेंस को लेकर जाप नेता ने सवाल खड़ा किया था. जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने चालक के अभाव में एंबुलेंस का संचालन न होना बताया था. पप्पू यादव ने खुद के द्वारा 40 चालक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन नियम उल्लंघन और एंबुलेंस में तो’ड़फो’ड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था. मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में पप्पू यादव के आवास पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.