Breaking News

मुजफ्फरपुर में टीकाकरण शुरू होने के बाद युवाओं में उत्साह, अब जीत लेंगे कोरोना से जंग

vaccinateme.in: 18 से 45 साल के लोग सुबह से ही टीकाकरण केंद्र पर उमडऩे लगे। ज्यादातर युवा टीका लेने तो कुछ जानकारी लेने भी आ रहे थे। सदर अस्पताल में लाइन में खड़े ङ्क्षप्रस आलोक के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। पहली खुराक लेने के बाद उसने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। बोले, एक मई से अपनी बारी की प्रतीक्षा इंतजार कर रहे थे। टीका लेने पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। टीका लेने पहुंची सोनी व ज्योति ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के टीकाकरण का एलान किया मन में विश्वास हो गया कि अब वरीय नागरिक के साथ युवा भी कोरोना की जंग जीतने में कामयाब होंगे। एक मई को टीका का इंतजार रहा लेेकिन टीका नहीं मिलने से मायूस हुए। जब शनिवार को जानकारी मिली कि रविवार को टीका मिलेगा तो मन प्रसन्न हो गया। इस बीच 190 लोगों को टीका दिया गया।

पोर्टल पर स्थल नहीं डालने से लौटना पड़ा

टीकाकरण पोर्टल पर स्थल नहीं डालने से कई लोगों को लौटना पड़ा। ब्रह्मपुरा के उमेश कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले निबंधन कराया था। आज जब टीका लेने के लिए आया तो पता चला कि जिनका स्लॉट बूक है उनको ही मिलेगा। जब दोबारा निबंधन कराना चाह रहा था तो निबंधन नहीं हो पाया। इस तरह की शिकायत मोतीझील का शमशाद, तनवीर, सिकन्दरपुर के सोनू की भी रही। टीकाकरण केंद्र पर तैनात प्रभारी एएनएम सुनीता कुमारी शिकायतों को दूर करने में जुटी रहीं।

सदर अस्पताल में बना था विशेष काउंटर

जिनका रविवार को स्लॉट बुक था। वैसे सभी 200 लोगों के नाम, उम्र, आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जानकारी अस्पताल के बाहर लगा दी गई थी। अस्पताल के अंदर लोगों के सोशल डिस्टेंङ्क्षसग का ख्याल रखा जा रहा था लेकिन बाहर सड़क पर जमावड़ा लगा हुआ था। यहां नाम नहीं रहने वाले को वापस कर दिया गया। इसी तरह से जिनका स्लॉट नहीं था उन्हें लौटा दिया गया। इसपर काफी संख्या में युवाओं ने नाराजगी व्यक्त की। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैसे युवाओं को टीका देने के लिए कहा गया है जो ऑनलाइन बुङ्क्षकग कराये हैं।

भीड़ में टीका से हुए वंचित

सदर अस्पताल में टीका का दूसरा डोज लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण वह टीका लेने से वंचित रह गए। सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर सभी वर्ग के लोगों को टीका दिया जा रहा था। यहां पर कोवैक्सीन की पहली व दूसरी खुराक तथा कोविशील्ड की दूसरी खुराक दी गई।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.