मोतीपुर बाजार में समय सीमा के बाद सब्जी दुकान बंद कराने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महिला सिपाही के साथ मा’रपी’ट व अभद्र व्यवहार किया। बाद में पुलिस ने सब्जी विक्रेता को गि’रफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोतीपुर बाजार में सुबह 11 बजे के बाद सब्जी बिक्री की शिका’यत पर पुलिस जैसे ही वहां पहुंची, एक सब्जी विक्रेता पुलिस से उलझ गई। महिला सिपाही आरती कुमारी का हाथ म’रोड़ कर तो’ड़ दिया। उसने अन्य पुलिस कॢमयों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, पुलिस को देख लेने की धमकी भी दी। बाद में पुलिस ने सब्जी विक्रेता बथना निवासी सरस्वती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हम’लावर लड़की से पूछताछ की जा रही है। उसपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हमले में एक महिला सिपाही का हाथ टू’टा है जिसका इलाज पीएचसी में कराया गया।






Leave a Reply