BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

अगले कुछ घंटे में मुजफ्फरपुर में तूफान आने की संभावना

उत्तर बिहार के सभी प्रमुख जिलों में आने वाले कुछ घंटों में आंधी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, सारण के पास स्क्वॉल लाइन बन गई है। इसकी वजह से इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इतना ही नहीं इसके पूरब की ओर भी बढ़ने का पूर्वानुमान है। जिसकी वजह से वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और समस्तीपुर के कुछ हिस्सों के प्रभावित होने की संभावना है।

दरअसल,स्क्वाॅल लाइन आमतौर पर एक मेसोस्केल उच्च दबाव प्रणाली के कारण बाहर निकलती है। यह प्रारंभिक रेखा के पीछे स्ट्रेटफॉर्म बारिश क्षेत्र के भीतर बनती हैं। उच्च दाब क्षेत्र स्क्वॉल लाइन के पीछे मजबूत अवरोही गति के कारण बनती है और नीचे की तरफ आती है। ऐसी हालत मेें माना जा रहा है इसकी वजह से दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। खासकर यातायात व ब‍िजली सप्‍लाई पर।

उत्तर बिहार के सभी जिलों में अभी मानसून पूर्व बारिश की स्थिति बनी हुई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी अादि जिलों में विगत दो दिनों से आंधी व बारिश की स्थिति बन रही है। रविवार को इसका प्रचंड रूप शिवहर में देखने को मिला। यहां ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से आम व लीची की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं आंधी की वजह से कई लोगों के घर उजड़ गए। कई जिलों से आंधी की वजह से पेड़ गिरने व इसकी वजह से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिल रही है। वहीं कई इलाके अब भी अंधेरे में डूबे हैं। हालांकि अभी विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि इसको फिर से चालू किया जाए। इस बीच इस तूफान की सूचना के बाद तो स्थिति और बिगड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.