Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सोनू सूद ने मां की याद में शेयर किया खास पोस्ट, हाथ से लिखी चिट्ठी देख फैन हुए इमोशनल

मुंबईः बीते रविवार यानी 9 मई को पूरे विश्व ने मदर्स डे (Mother’s Day 2021) मनाया. सभी की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी-अपनी मांओं के लिए ये दिन खास बनाने की कोशिश की. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इन सितारों ने अपनी मां की फोटोज शेयर करते हुए उनके लिए अपने इमोशन जाहिर किए. एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने मदर्स डे की रात अपनी मां को याद करते हुए एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद एक्टर के फैन भी इमोशनल हो गए.

सोनू सूद ने अपनी मां सरोज सूद को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मां की तस्वीरें और उनके लिए अपने हाथ स लिखी चिट्ढी शेयर की थी. एक्टर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बैकग्राउंड में ‘तारे जमीं पर’ मूवी का गाना ‘मां’ बज रहा है. वीडियो में सोनू सूद के उनकी मां के लिए लिखे पुराने नोट्स नजर आ रहे हैं. जो उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लिखे थे.

मां को समर्पित किया सोनू सूद का यह वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है. वीडियो की शुरुआत में सोनू सूद ने लिखा- ‘आपन हमेशा मुझे खुद पर यकीन करने की मजबूती दी.‘ वहीं वीडियो के कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ ‘मां‘ लिखा है. एक्टर के पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. मां को लेकर शेयर किया सोनू सूद का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है.

बता दें, सोनू सूद की मां एक प्रोफेसर थीं. कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद की मां के सम्मान में हाल ही में उनके गृहनगर पंजाब के मोगा में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया था. एक्टर ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर अपनी खुशी जाहिर की थी और कहा कि उनके लिए यह जगह बहुत खास है, क्योंकि यहां एक सड़क उनकी मां सरोज सूद के नाम से जानी जाती है. एक्टर ने बताया कि उनकी मां जब कॉलेज जाती थीं तो इसी सड़क से होकर गुजरती थीं. इसलिए भी यह सड़क उनके लिए खास है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.