: 18 से 44 वर्ष के लोगों में रविवार को पहले ही दिन ज्यादा जोश दिखा और रजिस्ट्रेशन कराए लोग एक साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे तो शारीरिक दूरी का नियम टूट गया। अब लोग बेताबी से वैक्सीन लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 18 से 44 साल के 79,238 लोगों को पहले दिन कोरोना टीका दिया गया। टीकाकरण को लेकर रविवार को राज्य में 624 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। कई लोग तो बिना रजिस्ट्रेशन कराए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गए। जबकि टीका के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद जगह समय और तारीख का चयन करना है।
बिहार में एक दिन में कुल 1 लाख 67 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया गया। इनमें 88,365 व्यक्तियों को टीका का पहला डोज और 11,702 को दूसरा डोज दिया गया। 45 साल से अधिक उम्र में 8052 व्यक्तियों को पहला डोज और 11,327 को दूसरा डोज दिया गया। राज्य में अबतक 80,38, 525 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया जा चुका है। इनमें 64,07,531 व्यक्तियों को टीका का पहला डोज और 16,30,994 व्यक्तियों को दूसरा डोज दिया गया है।
मालूम हो कि सरकार ने पहले यह टीका पहली मई से शुरू करने का एलान किया था। लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकने के चलते यह समय पर शुरू नहीं हो सका। इस बीच सरकार से निर्देश मिलते ही जिले में रविवार से युवाओं का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी टीका चलता रहेगा।






Leave a Reply