BIHARBreaking NewsSTATE

Big Breaking: कटिहार में ट्रेन के जरिए अवैध रूप से लाए गए 225 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

कोरोना महामारी को कमाई का अवसर के रूप में प्रयोग करनेवालों ने कालाबाजारी के लिए ट्रेन का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बीती रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 226 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए है। बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध रूप से लाए गए 225 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए गए।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से कटिहार रेलवे स्टेशन लाए गए उक्त ऑॅक्सीजन सिलेंडरों को दो वाहनों पर लादा जा रहा था, जिसके चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस इन वाहनों के मालिकों के बारे में पता लगाया रही है।फिलहाल इस बात की पड़ताल की जा रही है कि इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर ट्रेन से कैसे यहां पहुंचा है। सभी सिलेंडर छह किलोवाले बताए गए हैं। 

जब्त किए गए सारे सिलेंडर बोरे में पैक थे, जिसके कारण किसी ने इस पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझा। मामले में डीएसपी अमर कांत झा और एसडीएम शंकर शरण ओमी ने बताया कि सिलेडर पर एलटीटी की मार्किंग की गई है, जो कटिहार के लिए है। उन्होंने बताया कि अभी तक इन सिलेंडरों का कोई दावेदार सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट है कि प्रशासन और रेलवे की तरफ से इतनी संख्या में सिलेंडरों को नहीं मंगाया गया है। अब यह जांच की जा रही ही कि आखिर वह कौन है, जिसे इतनी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत पड़ गई। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.