BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में कोरोना से मौ’त होने पर नि:शुल्क श’व पहुंचाएगा नगर निगम

कोरोना से मौत होने पर मृतक को घर या अस्पताल से सिकंदरपुर मुक्तिधाम ले जाने के लिए लोगों को अब एंबुलेंस चालकों की मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। अब शहरी क्षेत्र के कोरोना मृतक को श्मशान घाट तक नगर निगम निशुल्क पहुंचाएगा। शनिवार को नगर निगम का दो शव वाहन तैयार होकर आ गया। निगम कार्यालय में महापौर सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, वार्ड पार्षद संजय कुमार केजरीवाल, उपनगर आयुक्त हीरा कुमारी एवं मुक्तिधाम प्रबंधन समिति के संयोजक रमेश कुमार केजरीवाल के नेतृत्व में शव वाहन को सुविधा के लिए उपलब्ध कराया। महापौर ने कहा कि कोरोना के कारण जिन लोगों का निधन हो रहा, उनके अंतिम संस्कार तथा मृतक को मुक्तिधाम तक ले जाने की नगर निगम निशुल्क सुविधा दे रहा है। इस आपदा की स्थिति में जहां तक संभव है निगम लोगों की मदद कर रहा है। निगम के इस वाहन के आने से लोगों को अब मनमाना भाड़ा नहीं देना पड़ेगा। 

निगम के अधिकांश केंद्रों पर टीका लेने वालों का होता रहा इंतजार

मुजफ्फरपुर : कोरोना का टीका लगाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा शहर में लगाए गए केंद्रों पर 45 साल से अधिक आयु वालों का इंतजार पूरे दिन होते रहा, लेकिन कहीं बड़ी मुश्किल से दस लोग जुटे तो कहीं बीस लोग। सिर्फ एक केंद्र पर टीका लेने वालों का आंकड़ा सौ पार कर पाया। महापौर सुरेश कुमार की पहल पर नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 16 स्थानों पर टीका केंद्र खोला गया। इन केंद्रों पर टीका देने के लिए स्वास्थ्यकर्मी सुबह से शाम तक बैठे रहे लेकिन टीका लेने लोग नहीं पहुंचे। वार्ड पार्षद एवं निगम के तहसीलदार लोगों को घर-घर जाकर टीका लेने के लिए प्रेरित करते रहे लेकिन लोग बहाना बनाते रहे। परिणाम यह रहा कि अधिकांश केद्रों पर किसी तरह दस से बीस लोगो को टीका लेने के लिए जुटाया गया। टीकाकरण अभियान की वरीय प्रभारी उपनगर आयुक्त हीरा कुमारी ने कहा कि अभी भी टीका लेने को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। घर के समीप सुविधा देने के बाद भी लोग टीका लेने नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.