रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे से दरभंगा के बीच पूरी तरह आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गुरुवार काे इसकी शुरुआत हाेगी। ट्रेन मुजफ्फरपुर हाे कर गुजीरेगी। पुणे-दरभंगा-पुणे स्पेशल 01333 के चार फेरे हाेंगे।
गुरुवार 13 और 20 मई काे पुणे से सुबह 10.00 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर में रात 8 बजे पहुंचने वाली इस ट्रेन का 5 मिनट का ठहराव हाेगा। 01334 स्पेशल दरभंगा से शनिवार 15 और 22 मई काे शाम 4.45 बजे खुलेगी। तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी। पड़ाव अहमदनगर, इटारसी, जबलपुर, सतना, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर हाेगा।





Leave a Reply