Breaking NewsTELANGANA

कोरोना मरीजों के लिए चर्च को बनाया गया कोविड सेंटर, 300 बेड का है इंतजाम

हैदराबाद. देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद अस्पतालों में बेड की कमी देखी जा रही है. इस संकट की घड़ी में कई संस्थान मदद के लिए आगे आए हैं. वहीं, तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के हालात को संभालने के लिए द कैलवरी टेंपल चर्च को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) में तब्दील किया गया है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 300 बेड की व्यवस्था की गई है. चर्च प्रबंधन का कहना है कि वक्त के साथ कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी. कैलवरी चर्च के संस्थापक और पादरी डॉ. पी सतीश कुमार ने कहा कि देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ये वक्त धर्म को भुलाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का है.

सभी कोरोना मरीजों का होगा इलाज
उन्होंने कहा कि इस सेवा के एक हिस्से के रूप में, उन्होंने दोनों तेलुगु भाषी राज्यों-तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कैलवरी चर्च की सभी ब्रांच खोल दी हैं, जिनका मकसद उन्हें कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में बदलना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.