BIHARBreaking NewsSTATE

वर्चुअल मीटिंग में त्रिपुंड लगाए बैठे तेज प्रताप, लालू रसोई चलाने की मांग की; नेताओं को कोरोना काल में 6 निर्देश मिले

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने आप में अनूठे हैं। कृष्ण भक्त हैं। शिव भक्त हैं। वे वर्चुअल मीटिंग में भी जुड़े तो पूरे ललाट पर त्रिपुंड लगा कर आए। वर्चुअल मीटिंग में तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी तमाम लोगों को यह निर्देश दें कि लालू रसोई अपने-अपने विधान सभा में चलाएं। सरकार लोगों के लिए व्यवस्था नहीं करा पा रही है। पिछले कोरोना काल में हमलोगों ने छात्रों के माध्यम से लालू रसोई चलायी थी और जिन्हें खाना नसीब नहीं हो पा रहा था, उन्हें खाना उपलब्ध कराया था।

मानवता पर संकट आया है, मिल कर सुलझाएं

इससे पहले लालू और तेजस्वी ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी विधायकों और प्रत्याशी रहे नेताओं से अपील की कि वे इस कठिन समय में अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। RJD के जो प्रत्याशी जीत कर विधायक बने और जो जबरदस्ती हराए गए हैं, उन सभी से मेरी अपील है कि इस वक्त एक हो जाएं. मानवता पर संकट आया है, इसे मिल कर सुलझाएं। उन्होंने सरकार से चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को विशेष प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।

वर्चुअल मीटिंग में RJD नेताओं को यह निर्देश दिए गए

  • सभी अपने क्षेत्र में अस्थायी RJD कोविड केयर सेंटर स्थापित करें। इसके लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेते हुए बिस्तर, ऑक्जीजन सिलेंडर, निर्बाध बिजली आपूर्ति, दवाएं, साफ सफाई और मरीजों के लिए 24 घंडे डॉक्टरी सलाह सुनिश्चित करवाएं।
  • सुनिश्चित करें कि आपके विधायक निधि का एक- एक पैसा आपके क्षेत्र में खर्च हो रहा है कि नहीं। इसमें किसी प्रकार के घालमेल या बंदरबांट के प्रति सजग रहें।
  • निरन्तर अपने क्षेत्र के अस्पतालों/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जांच पड़ताल करते रहें। वहां किसी भी प्रकार की कमी, सरकारी कोताही, प्रशासनिक लीपापोती या कर्मियों द्वारा मरीजों और परिजनों की अनदेखी या दुर्व्यवहार का फोटो खिंचवाएं, वीडियो बनवाएं और कड़ा विरोध दर्ज करें।
  • सभी विधायक और नेता प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का उत्तम विकल्प सुनिश्चित करें। मरीजों के परिजनों और निर्धन स्थानीय निवासियों के लिए स्थानीय लोगों व प्रशासन के सहयोग से कम्युनिटी किचन की शुरुआत करें।
  • अपने क्षेत्र में जरूरी दवाओं, इंजेक्शन या ऑक्सीजन सिलेंडर की किसी प्रकार की जमाखोरी, मुनाफाखोरी या कालाबाजारी को हर कीमत पर रोकें। सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में बेड या किसी अन्य सुविधा के लिए वहां के सरकारी बाबू, परिजनों से घूस न वसूलें।
  • जितना संभव हो सके उतनी संख्या में अपने नाम से क्षेत्र में एम्बुलेंस चलवाएं। दवाओं का इंतजाम रखें और क्षेत्र में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की कोशिश करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.