आरजेडी प्रमुख लालू यादव की वर्चुअल मीटिंग निर्धारित समय पर शुरू हुई. अभी-अभी आ रही खबर के अनुसार, आरजेडी प्रमुख लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी. मीटिंग से आ रही खबर के अनुसार, उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे चला गया था. मीटिंग में इसकी जानकारी उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दी. बताया जाता है कि लालू यादव का ऑक्सीजन लेवल 85 से भी नीचे चला गया था.
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के कल रात ऑक्सीजन लेवल गिरने से उनके परिवार के लोग काफी घबरा गए थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी टेंशन में आ गए थे. लेकिन डॉक्टरों के प्रयास से फिलहाल वे अभी ठीक हैं. तेजस्वी ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों ने भी कहा था कि यहां की भी स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में उन्हें घर पर ही सुरक्षित रखें.
इसके पहले आरजेडी प्रमुख लालू यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने विधायकों, विधान पार्षदों व अन्य नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े. वे लगभग साढ़े तीन साल बाद विधायकों को सीधे संबोधित किया. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे अभी बीमार हैं. डॉक्टरों की सलाह पर कहीं बाहर नहीं निकल सकते हैं. बता दें कि आरजेडी की वर्चुअल मीटिंग समाचार लिखे जाने तक जारी है.




Leave a Reply