BIHARBreaking NewsSTATE

41 माह बाद एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पार्टी के नेताओं के साथ कर रहे मीटिंग

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में मिली जमानत के बाद लगभग 41 माह बाद एक बार फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए हैं. कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी अपने सभी नेताओं के साथ वर्चुअल तरीके से फेस टू फेस मीटिंग कर आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.

इस वर्चुअल मीटिंग में आरजेडी के विधायक, विधान पार्षदों के साथ साथ पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी मौजूद हैं. वहीं, कहा जा रहा है कि यह कोई सियासी बैठक नहीं है. बल्कि कोरोना महामारी के वक्त पार्टी के नेता कैसे लोगों की मदद करें वे ये दिशा निर्देश देंगे. गरीबों की मदद कैसे होगी इसपर चर्चा होगी.

गौरतलब हो कि इस बैठक को लेकर कई दिनों पहले ही घोषणा हो चुकी थी जिसके बाद ट्विटर वार शुरू हो गया था. कई सत्ताधारी नेताओं ने ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव को घेरने की कोशिश भी की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.