PATNA; बिहार में कोरोना का कहर जारी है इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान राज्य के ताजा हालात की जानकारी ले रहे हैं। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बिहार में कोरोना के हालात पर चर्चा करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वही बिहार में टीकाकरण बढ़ाने पर भी जोर दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी फोन पर बातचीत की थी जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की और आज रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर पीएम मोदी ने बातचीत की। पीएम मोदी ने बिहार की वर्तमान हालात पर चर्चा की।






Leave a Reply