Happy Mother’s Day 2021: कई देशों में मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस यानी मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जा रहा है. आज के खास मौके पर हर कोई अपनी मां के प्रति आभार व्यक्त करता है. सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी मां के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं. बॉलीवुड में ये ट्रेंड काफी वक्त से देखने को मिल रहा है मगर अब भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के कलाकार भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं हैं. वो भी पूरे उत्साह के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करते हैं. आज कई भोजपुरी सेलेब्स ने अपनी मां के साथ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. देखिए आपके चहीते भोजपुरी स्टार्स के साथ उनकी माताओं की बेहद खास फोटोज.


रानी चटर्जी
भोजपुरी की दिग्गज एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने मातृ दिवस पर अपनी मां के लिए लिखा- “मां, इस एक शब्द में पूरी दुनिया है. मैं चाहती हूं कि मैं आपकी तरह स्ट्रॉन्ग बनूं. मम्मी आप मेरी जिंदगी में सबसे खास हैं. मैं आपको बहुत प्यार करती हूं. इस धरती की हर एक मां को हैपी मदर्स डे. मां होना बड़ी जिम्मेदारी है मम्मियां तो बेस्ट होती ही हैं हर काम में.”

यामिनी सिंह
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने अपनी मां के साथ बेहद क्यूट फोटो पोस्ट की है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा- “मैं आज जो कुछ भी हूं, और जो कुछ बनना चाहती हूं उन सबका कारण आप हैं. मैं आप से बेहद प्यार करती हूं.”

अंतरा सिंह प्रियंका
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने भी आज अपनी मां के प्रति प्यार दर्शाने का मौका नहीं जाने दिया. उन्होंने भी अपनी मां के साथ एक फोटो पोस्ट की है. उन्होंने लिखा- “आज मैं जो कुछ भी हूँ, वो आपकी वजह से हूँ माँ, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.”

गुंजन पंत
एक्ट्रेस गुंजन पंत (Gunjan Pant) ने भी मां के साथ फोटो शेयर कर लिखा- “आप ही तो दुनिया हो मेरी. मातृ दिवस की शुभकामनाएं मां. इश्वर सभी की मां की रक्षा करे.”

आम्रपाली दुबे
भोजपुरी की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने भी अपनी मां के लिए बेहद प्यार पोस्ट लिखा- “हैपी मदर्स डे मेरी प्यारी मां. आप ही मेरी ताकत हो और आप ही मेरी कमजोरी. मैं भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि मुझे हर जन्म में आप ही की बेटी बनाएं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां.”

काजल राघवानी
एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने तो मां के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी मां के साथ कई फोटोज हैं. उन्होंने लिखा- “मां आपने जो कुछ भी दिया, उन सब चीजों के लिए धन्यवाद. भगवान आपको ढेर सारा आशीर्वाद, प्यार और खुशियां दे.”

राकेश मिश्रा
भोजपुरी के वायरल स्टार राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) पर हाल ही दुख का पड़ा टूट पड़ा था. उनके पिता के निधन की खबर से उनके फैंस भी बेहद दुखी थे. इस बीच राकेश ने आज मदर्स डे पर मां के साथ फोटो पोस्ट कर प्यारा संदेश लिखा है- “‘माँ’ तुम अनंत हो, कैसे व्यक्त करूँ तुम्हें शब्दों में! तुमसे मेरा आस्तित्व हो, तुम समा नहीं सकती शब्दों-अर्थों में!!”





Leave a Reply