Coronavirus outbreak in India Latest Update: कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (second wave) ने देश में कोहराम मचा रखा है. देश में अब हर दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या 4 लाख के पार जा रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं जबकि पहली बार मौत (Corona Death) का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है. देश में हर दिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. 25 दिन पहले जहां कोरोना मरीजों की संख्या 1 हजार थी वहीं अब मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है. इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार किया था जबकि 2 हजार की संख्या 20 अप्रैल और 3 हजार का आंकड़ा 27 अप्रैल को पार कर गई थी. पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़े ने 4 हजार को भी पार कर लिया है.
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिखाई दे रहा है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 54,022 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,96,758 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण से 898 मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य में अब तक 74,413 लोगों की मौत हो चुकी है. विभिन्न अस्पतालों से 37,386 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 42,65,326 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. मुंबई में संक्रमण के 3040 नए मामले आए तथा 71 और मरीजों की मौत हो गई. पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 13,628 नए मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 13,628 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8,30,117 हो गई है. राज्य में शुक्रवार को 414 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 12,625 लोगों ने पृथकवास की अवधि पूरी की है. राज्य में 208 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई है.
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से 84 लोगों की हुई मौत
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11708 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6,49,114 तक पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 84 और व्यक्तियों की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 6,244 हो गई है.
यूपी में कोरोना से 372 की मौत, 28,076 नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 372 मरीजों की मौत हो गई और जबकि प्रदेश में संक्रमण के 28,076 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 372 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और अब तक इस संक्रमण से 14,873 लोगों की मौत हो चुकी है.उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 28,076 नये मरीज मिलने के बाद अब तक हुए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14,53,679 हो गया है.




Comment here