मुजफ्फरपुर :कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के सदर अस्पताल में 30 बेड का डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया. जिलधिकारी प्रणव कुमार ने कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया. साथ ही पूरे सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कोविड केयर की खासियत बताते हुए कहा कि सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट है जहां से ऑक्सीजन का उत्पादन होता है. इसका फायदा मरीजों को मिल पाएगा.
आगे उन्होंने कहा कि यहां पर बेहतर तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था दी जाएगी. आज से यह कोविड केयर शुरू कर दिया गया है. डॉक्टरों का रोस्टर तैयार किया जा चुका है. इस दौरान जिला अधिकारी के साथ एसएसपी जयंत कांत सिविल सर्जन समेत आला अधिकारी मौजूद रहे.
इधर पटना के पटना के पीएमसीएच में आज ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का उद्घाटन हो गया. आज इस प्लांट से 50 सिलेंडर हर दिन पीएमसीएच को मिलेंगे,बताया जाता है कि यह पहला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट पटना के पीएमसीएच में लगाया गया है. जिससे हर दिन 50 सिलेंडर पीएमसीएच को मिलेंगे. कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. जिससे ऑक्सिजन की भारी किल्लत देखी रही थी. अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने से कहीं न कहीं कुछ हद तक लोग को राहत जरूर मिलेगी.
पीएमसीएच के अधीक्षक इंदु शेखर ठाकुर ने कहा कि पीएमसीएच में लिंडा कंपनी के तरफ से ऑक्सीजन जनरेशन क्रयोनोजिक प्लांट का काम शुरू हो गया है और संभावना इस बात की है कि इस महीने के अंत तक या जून के पहले वीक में यह काम करना शुरू कर देगा. तब पीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी खत्म हो जाएगी और बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद नहीं ली जाएगी. इंदु शेखर ठाकुर ने यह भी कहा कि हर दिन 700 से 800 सिलेंडर का खपत है और इसकी आपूर्ति बाहर से होती है. लेकिन पीएमसीएच के लिए अब राहत वाली बात यह है कि ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद है बहुत हद तक पीएमसीएच में ऑक्सीजन का संकट खत्म हो जाएगा.





Leave a Reply