BIHARBreaking NewsSTATE

नियोजित शिक्षकों समेत शिक्षाकर्मियों को कब मिलेगा वेतन? नीतीश सरकार ने दी जानकारी

PATNA : कोरोना वायरस के इस दौर में बिहार के शिक्षा कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरफ से कल शिक्षकों का वेतन जारी हुआ तो बड़ी तादाद में नियोजित शिक्षकों के वेतन पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया लेकिन अब सरकार ने भरोसा दिया है कि नियोजित शिक्षकों समेत अन्य शिक्षाकर्मियों का वेतन 2 हफ्ते के अंदर दे दिया जाएगा। 









शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक बयान जारी कर बताया कि सभी शिक्षाकमियों के बकाए वेतन का भुगतान अगले दो सप्ताह के अन्दर हो जाएगा। यह सही है कि पिछले दो-तीन महीने से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण शिक्षाकर्मियों की बदहाली है। सरकार उनके कठिनाईयों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील है। इस परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालयों के अलावा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की राशि का स्वीकृत्यादेश निर्गत किया जा चुका है।










शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी अवगत हैं कि कोरोना महामारी के कारण के कारण लगातार बंदी एवं लॉकडाउन की स्थिति में सभी विभागों के कर्मीगण परेशान है। अधिकतर विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारगण कोरोना के शिकार हुए हैं एवं की मृत्यु भी हुई है। ऐसी परिस्थिति में भी शिक्षा विभाग की पहल से वेतनादि के भुगतान हेतु वित्त विभाग की सहमति प्राप्त कर प्रक्रियात्मक औपचारिकताएँ त्वरित गति से पूरी की जा रही है।

समग्र शिक्षा की राशि केन्द्र सरकार से फिलहाल प्राप्त नहीं होने के बावजूद उक्त श्रेणी के शिक्षकों के लिए राज्य की निधि से हीं राशि विमुक्त की जा रही है। अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं मदरसों में भुगतान ईद-उल-फित्र से पहले करने का प्रयास है। इसी प्रकार विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ संस्कृत शिक्षण संस्थानों के वेतन एवं पेंशन की राशि भी आवंटित की गई है। अतएव सरकार शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन एवं पेंशन भुगतान के लिए सजग है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.