Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

राखी सावंत बोलीं- मेरे शरीर में यीशु का पवित्र ल’हू, मुझे कभी नहीं होगा कोरोना

राखी सावंत एक ऐसा नाम है जो अपने हर बयान से चर्चा में आ जाती हैं। पिछले दिनों कंगना पर कमेंट के चलते सुर्खियों में आने वाली राखी ने इस बार फिर कुछ ऐसा कहा कि लोग सोचने पर मजबूर हो गए। राखी ने कहा कि मेरे परिवार में किसी को कोरोना नहीं होगा, तो हमें लगने वाली वैक्सीन आप किसी और जरूरतमंद को लगा दें। हालांकि राखी ने बाद में अपने इस विश्वास की वजह भी बताई।

राखी ने बताई ये वजह

इस बीच राखी ने देश में वैक्सीन की शॉर्टेज पर चिंता जताते हुए अपने हिस्से की वैक्सीन जरूरतमंद को लगाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कहा- मुझे कोरोना नहीं हो सकता, मुझे कभी नहीं होगा, क्योंकि मेरे शरीर में मेरे यीशु का पवित्र लहू है। इसलिए मुझे और मेरी फैमिली को नहीं हो सकता। बता दें है राखी की मां कैंसर से जूझ रही हैं, हाल ही में खबर आई कि सलमान और सोहेल खान की मदद से राखी की मां जया का कैंसर का ट्रीटमेंट हुआ है।

फूट-फूट कर रोईं राखी

हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर  का एक वीडियो अपने पर शेयर किया है। जिसमें राखी मुंबई की एक कॉफी शॉप के बाहर स्पॉट की हुईं। इस दौरान राखी ने बिग बॉस फेम निकी तंबोली के भाई के निधन पर दुख जाहिर किया है, इसके साथ ही देश में भयावह कोरोना के हालातों पर बात की। राखी बोलते हुए फूट-फूटकर रो भी पड़ीं।

कंगना पर भी साधा निशाना

कंगना के साथ पंगा ले चुकीं राखी ने उनका ट्विटर सस्पैंड होने पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- इस तरह की भड़काऊं बातें भी देश के साथ गद्दारी करने जैसी ही हैं। कंगना जैसे लोगों के साथ ट्विटर ने बहुत सही किया। राखी ने पिछले हफ्ते भी कंगना रनोट पर निशाना साधा था। राखी ने कहा था- कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए न, प्लीज। इतने करोड़ों रुपए हैं आपके पास। ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए, हम तो यही कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.