भारत,विज्ञान ।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज अब खराब नहीं होंगी । हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने वैक्सीन के स्टोरेज को लेकर कुछ अहम बदलाव किए हैं जिनके अनुसार अब चार घंटे नहीं बल्कि पूरे 28 दिन तक बची हुईं डोज का इस्तेमाल किया जा सकता है । हालांकि इसके लिए जरूरी यह है कि वॉयल में शेष बचीं डोज को 2 से 8 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखे । वैक्सीन की डोज को बर्बाद होने से बचाने के लिए यह बदलाव नई खेप में दिखाई देगा । भारत बायोटेक कंपनी राज्यों को सीधे वैक्सीन आपूर्ति कर रही है जो इसी तरह सुरक्षित रखी जा सकेंगी ।





Leave a Reply