बिहार,चंपारण ।
सूबे के गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि सरकार कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह जागरूक एवं संवेदनशील है । सरकार हर स्तर पर मरीजों की बेहतरी के लिए जुटी है । आम जनता को भी चाहिए कि आत्म अनुशासन बरतते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें । वे सोमवार को जिला मुख्यालय के सरकारी व प्राइवेट कोविड सेंटरों का निरीक्षण कर रहे थे ।
इस मौके पर उन्होंने कोविड सेंटर में इलाज करा रहे रोगियों का भी हाल जाना । मंत्री ने बताया कि सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों का बेहतर इलाज एवं टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है ।





Leave a Reply