एसकेएमसीएच में औराई का एक कोविड मरीज दो घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़ा। किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने उसे वार्ड में भर्ती नहीं कराया। सभी स्वास्थ्य कर्मी उसके सामने से निकल जा रहे थे। परिजनों ने कई बार स्वास्थ्य कर्मियों से गुजारिश भी की। इसके बाद भी मरीज को कोई अस्पताल के अंदर नहीं ले गया। दो घंटे से अधिक परिजन स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर अस्पताल परिसर के दरवाजे पर खड़े रहे। फिर खुद ही परिजन मरीज को कोविड वार्ड के अंदर ले गए, जिससे काफी देर बाद मरीज का इलाज शुरू किया गया। परिजनों ने बताया कि युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे थे। परिजनों ने एसकेएमसीएच के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।





Leave a Reply