Breaking News

मोत‍िहारी में भड़काऊ कपड़ों में बार बालाओं का डांस, सैकड़ों लोगों ने लगाए ठुमके, उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

पताही प्रखंड में खुलेआम नियम कायदे और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरत की बात यह है कि यहां लोगों को संक्रमण फैलने का खतरा भी डर नहीं है तभी तो सैकड़ों की भीड़ में शामिल लोगों का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह यहां से लगातार एक के बाद एक भीड़ में फुहड़ता परोसने के मामले आ रहे हैं उससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिले के पताही में नाइट कफ्र्यू के बाद भी सैकड़ों लोग इस विडियो में डीजे पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

हद तो यह है कि रात्रि कऱीब दस बजे के बाद आर्केस्ट्रा नर्तकियों के साथ बिना मास्क के युवकों ने जिस तरह ठुमके लगाए और नोटों की बारिश की उसने सिस्टम को कठघरे में खड़ा कर दिया है। आलम यह है की यहां लोगों को न तो पुलिस प्रशासन और कानून का खौफ है और ना ही वैश्विक महामारी में कोरोना का कोई डर। क्या युवा, महिलाएं और बच्चे भी हुजूम में शामिल हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बावजूद यहां फूहड़ता और अश्लीलता बदस्तूर जारी है जो हर रोज किसी न किसी शादी समारोह में खुलेआम चौक चौराहों पर आपको देखने को मिल जाता है। ऐसे में पुलिस की यह उदासीनता दो गज दूरी मास्क है जरूरी जैसे कोविड नियमों को ठेंगा दिखाते प्रतित होता है। यहां के प्रबुद्व लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या महज दिन के उजाले में वाहनों से चेकिंग कर अधिकारी और जवान चालान काटेंगे या रात में भी इनकी कोई जवाबदेही बनती है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.