BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के पताही में राज्य सरकार बनाएगी 250 बेड का कोविड केयर अस्पताल

मुजफ्फरपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच आमलोगों के लिए एक राहत की खबर है। पताही हवाई अड्डा परिसर में राज्य सरकार की ओर से 250 बेड का कोविड केयर अस्पताल खोला जाएगा। यह चलंंत अस्पताल होगा। इससे मरीजों के इलाज में सहुलियत मिलेगी। सांसद अजय निषाद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उनके संसदीय क्षेत्र की जानकारी ली। जिसमें उन्होंने बताया कि जिले में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व टेक्निशियन की जो कमी है उसको एक सप्ताह में दूर किया जाएगा। सिविल सर्जन और एसकेएमसीएच के अधीक्षक डाॅ.बीएस झा को इसकी जवाबदेही दी गई है। वे अपने स्तर से संविदा पर कर्मी को बहाल करेंगे। सदर अस्ताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है। उसी तरह से एसकेएमसीएच में भी ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए पहल तेज कर दी गई है। 

सांसद को सुझाव के जमीन पर उतरने का था भरोसा

सांसद ने बताया कि उन्होंने यहां कि स्थिति से अवगत करातेे हुए स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट किया था। जिसमें पिछले साल रक्षा मंत्रालय की ओर से 500 बेड क कोविड केयर अस्पताल संचालित होने की बात कही थी। इस साल जब कोरोना का कहर कम हुआ तो उसके बाद सेना के अधिकारी यहां से चलंत अस्पताल को बंद कर चले गए। उसके जितने भी बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन टैंक से लेकर अन्य उपस्कर व फर्नीचर थे, सब यहीं पर छोड़कर चले गए। इसलिए जब सारा संसाधन उपलब्ध है तो अविलंब राज्य सरकार के सहयोग से इसे संचालित किया जाए। सांसद ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि चलंत कोविड केयर अस्पताल से आम लोगों को राहत मिलेगी।

दवा की कमी भी होगी दूर

सांसद निषाद ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए जो दवा चाहिए वह बाजार में उपलब्ध होगी। इसके लिए जिलाधकारी के स्तर पर निगरानी बढा दी गई है। रेमडेसिविर नामक दवा की कमी को दूर करने के लिए कोटा बढाया गया है। ऑक्सीजन के भी दो प्लांट लगाए गए हैं। इससे भी काफी सुविधा लोगों को मिल रही है। सांसद ने आमलोागें से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर स्तर पर कोरोना से बचााव के लिए पहल चल रही है। वे काेरोना के नियमों का पालन करें। मास्क लगाएं तथा शारीरिक दूरी बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। कोरोना से डरने की नहीं लडने की जरूरत है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.